Search

रामगढ़ : डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक, कई योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा

Ramgarh : सोमवार को रामगढ़ समाहरणालय सभाकक्ष में डीसी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में डीएमएफटी के न्यास परिषद की बैठक हुई. इस दौरान राज्यसभा सदस्य डॉ. महुआ माजी, रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी, विधायक अंबा प्रसाद, एसपी पीयूष पांडे, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी सहित अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित हुए. वहीं विभिन्न पंचायतों के मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए. बैठक के दौरान जिला योजना पदाधिकारी ने न्यास परिषद से अनुमोदन के लिए विभिन्न योजनाओं के संबंध में राज्यसभा सदस्य, विधायक, डीसी सहित अन्य को विस्तार से जानकारी दी. बैठक के दौरान आंगनबाड़ी में बाउंड्री, सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त क्लास रूम, 586 स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना, 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग की व्यवस्था समेत कई योजनाओं के क्रियान्यवन को लेकर चर्चा की गई.  इसके अलावा विभिन्न सड़क योजनाओं, मोबाइल ब्लड कलेक्शन एंड ट्रांसपोर्टेशन वैन योजना, सरकारी स्कूलों में किचन और स्टोर रूम बनाने समेत बीडीओ द्वारा अनुशंसित योजनाओं के क्रियान्यन को लेकर भी चर्चा की गई. बैठक के दौरान डीसी माधवी मिश्रा ने सभी जनप्रतिनिधियों से डीएमएफटी के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका सहित सभी क्षेत्रों से योजनाओं को चुनने व अनुशंसा कर भेजने की अपील की. साथ ही बैठक के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी-अपनी समस्याएं रखी. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-attaches-assets-worth-over-75-crores-in-land-scam-case/">BREAKING

: जमीन घोटाला मामले में ईडी ने 75.39 करोड़ की संपत्ति को किया अटैच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//