Search

 
 
 

रामगढ़ : जयंत सिन्हा की अध्यक्षता में दिशा की बैठक, विकास कार्यों पर चर्चा

 
जनप्रतिनिधियों ने कहा- कई क्षेत्रों में नहीं हो रहा है जलापूर्ति योजना का कार्य Ramgarh: बुधवार को जिला समाहरणालय सभागार में सांसद जयंत सिन्हा की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोआर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी डीडीसीएमसी/दिशा की बैठक हुई. मौके पर विधायक सुनीता चौधरी, उपायुक्त चंदन कुमार, विधायक प्रतिनिधियों सहित अन्य लोग मौजूद थे. बैठक में सर्वप्रथम पूर्व में दिशा की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों पर चर्चा की गई. इसके बाद सांसद के ने मिशन अमृत सरोवर एवं वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत जिले के अलग-अलग पंचायतों में बनाए गए खेल मैदाने की जानकारी ली. सांसद ने मनरेगा के तहत जिले में हो रहे कार्यों को भी जाना. केंद्र एवं राज्य प्रायोजित पेंशन योजना के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करने के संबंध में हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में सांसद जयेत सिन्हा ने शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें लाभान्वित करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-भारत-इंग्लैंड">https://lagatar.in/india-england-test-both-teams-sweated-profusely-before-the-match/">भारत-इंग्लैंड

टेस्ट : मैच से पहले दोनों टीमों ने जमकर बहाया पसीना

सांसद ने स्मार्ट मीटर की ली जानकारी

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा के क्रम में सांसद ने कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल रामगढ़ से बीते वर्ष व वर्तमान वर्ष में किए गए कार्यों की जानकारी लेने के क्रम में आवश्यक निर्देश दिए. बैठक के दौरान सांसद ने कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल से जिले में लगाए जाने वाले स्मार्ट मीटर कनेक्शन की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने जिले के अलग-अलग क्षेत्र में खराब ट्रांसफार्मर की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित रूप से उन्हें ठीक करने हेतु कार्य करने का निर्देश दिया. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में सांसद ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल से जिले में संचालित जलापूर्ति योजनाओं एवं उनके वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. मौके पर जनप्रतिनिधियों द्वारा कई क्षेत्रों में जलापूर्ति योजना के कार्य न करने से संबंधित मामले को सभी के समक्ष रखा गया. जिस पर सांसद ने जनप्रतिनिधियों को कार्यपालक अभियंता के साथ समन्वय करते हुए संयुक्त रुप से स्थल निरीक्षण कर जलापूर्ति योजनाओं का कार्य करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इन सबके अलावा बैठक के दौरान विधायक सुनीता चौधरी अन्य विधायक प्रतिनिधियों, सांसद प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों व समस्याओं को बैठक में सभी के समक्ष रखा गया. इसके निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-girl-commits-suicide-after-refusing-to-marry-after-love-affair/">धनबाद

: प्रेम संबंध बना शादी से इनकार पर युवती ने दी जान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही