Search

 
 
 

रामगढ़ : विस्थापित मोर्चा ने बलकुदरा खदान का ट्रांसपोर्टिंग कराया ठप

 
Ramgarh :  बलकुदरा खदान में शनिवार को स्थानीय विस्थापित मोर्चा के बैनर तले बलकुदरा, करसे, गेगदा, रसदा, जयनगर, लबगा, किनी, जराद, आरासाहा, चेतमा के सैकड़ों ग्रामीणों ने बलकुदरा ट्रांसपोर्टिंग का काम को बंद करा दिया. इसका नेतृत्व कुलदीप यादव, अनिता देवी व गुलाबसा परवीन कर रहे थे. ग्रामीण पीएलआर कंपनी के विरोध में अपनी मांगों को ले जमकर नारेबाजी करते दिखे. मौके पर मोर्चा के अध्यक्ष कुलदीप यादव ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बलकुदरा खदान से ट्रांसपोर्टिंग का कार्य अनिश्चितकालीन के लिए बंद करने के लिए हमलोग एकजुट हुए. 3 दिसंबर को मोर्चा द्वारा 6 सूत्री मांगे रखी गई थी, लेकिन पीएलआर कंपनी अभी तक इन मांगों पर कोई भी संज्ञान नहीं लिया है. इसे भी पढ़ें– रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-5-important-news-of-the-district-including-lok-adalat-in-boi/">रामगढ़

: बीओआई में लगा लोक अदालत समेत जिले की 5 अहम खबरें

स्थानीय को रोजगार देने की मांग

उन्होंने आरोप लगाया कि पीएलआर कंपनी गुंडागर्दी कर रही है. जब तक पीएलआर कंपनी स्थानीय लोग की सहमति नहीं लेती तब तक खदान नहीं चलने दिया जाएगा. वहीं सीसीएल प्रबंधन से वार्ता हो रही है लेकिन पीएलआर अभी तक वार्ता नही किया. प्रबंधन व पीएलआर से 6 सूत्री मांग के सवाल पर कुलदीप यादव ने बलकुदरा में लोकल सेल खोलने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को सेल में 100 प्रतिशत भागीदारी देने की मांग की. साथ ही विस्थापितों के बच्चों के शिक्षा के लिए विद्यालय का निर्माण कराने, बलकुदरा का ट्रांसपोर्ट कार्य देने व स्थानीय लोगों को रोजगार सहित कई मांगों को रखा. जिसपर पर प्रबंधन ने कहा कि मामले पर सकारात्मक पहल की जायेगी. आगे बैठक कर मामले का निष्पादन कर लिया जायेगा.

मोर्चा, प्रबंधन व प्रशासन के बीच हुई वार्ता

मामले को लेकर प्रबंधन, प्रशासन व मोर्च के बीच वार्ता हुई. वार्ता में सभी बातों पर विचार-विमर्श के बाद पीएलआर कंपनी अधिकारी से फोन पर वार्ता की गई. आगामी 11 जनवरी बुधवार को पुनः वार्ता होगी. इसके बाद स्थानीय विस्थापित मोर्चा ने ट्रांसपोर्टिंग ठप आंदोलन वापस ले लिया. 4 घंटा ट्रांसपोर्टिंग ठप रहने के कारण लाखों रूपये के नुकसान होने का अनुमान है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही