Search

 
 
 

गणतंत्र दिवस पर पहली बार ‘रामगढ़ जिला पुरस्कार’ की होगी शुरुआत

 
  • विकास के लिए कार्य करनेवाले लोग होंगे सम्मानित
  • मुख्य समारोह को लेकर डीसी व एसपी ने की बैठक
Ramgarh : गणतंत्र दिवस को लेकर गुरुवार को जिला समाहरणालय सभागार में डीसी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान डीसी और एसपी ने तैयारियों की समीक्षा की. डीसी ने कहा कि नई पहल करते हुए जिला प्रशासन द्वारा इस वर्ष से जिला अंतर्गत वैसे लोग एवं संस्थाएं जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्र से हटकर विकास के लिए अथवा कोई सराहनीय कार्य किया हो, उन्हें ‘रामगढ़ जिला पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा. डीसी चंदन कुमार ने रामगढ़ जिला पुरस्कार के लिए जिला स्तरीय समिति गठित करने एवं विकास कार्यों सहित पुरस्कार दिए जाने के लिए विभिन्न पैमाने तैयार करने का निर्देश दिया. गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली झांकियों के मद्देनजर डीसी एवं एसपी पीयूष पांडेय ने विभागों का चयन किया. साथ ही संबंधित अधिकारियों को इस वर्ष योजनाओं अथवा विकास कार्यों से संबंधित थीम चयनित कर झांकी आयोजित करने का निर्देश दिया. गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले परेड के लिए 19, 20, 22 व 23 जनवरी को पूर्वाभ्यास किया जाएगा. वहीं, अंतिम अभ्यास 24 जनवरी को होगा. इसे भी पढ़ें : केपटाउन">https://lagatar.in/india-created-history-in-cape-town-achieved-historic-victory-in-just-two-days-on-the-strength-of-bowlers/">केपटाउन

में भारत ने रचा इतिहास, गेंदबाजों के दम पर दो दिन में ही मिली ऐतिहासिक जीत
इस संबंध में डीसी ने सिविल सर्जन को प्रशिक्षण के दौरान मैदान में एंबुलेंस एवं चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति करते हुए किसी भी स्वास्थ्य इमरजेंसी के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया. वहीं मुख्य समारोह स्थल के सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई, जमीन समतलीकरण व अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर नजारत उप समाहर्ता सहित अन्य अधिकारियों को आपस में समन्वय के साथ कार्य पूरा कराने को कहा.

झंडोत्तोलन को लेकर समय सारणी जारी

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह स्थानीय सिदो-कान्हू मैदान में पूर्वाह्न 9:05 बजे से शुरू होगा. वहीं, डीसी कार्यालय में पूर्वाह्न 10:30 बजे, एसपी कार्यालय में पूर्वाह्न 10:35 बजे, उप विकास आयुक्त कार्यालय में पूर्वाह्न 10:40 बजे, अनुमंडल कार्यालय में पूर्वाह्न 10:55 बजे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में 11:00 बजे और पुलिस लाइन में प्रातः 11:15 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा. बैठक के दौरान झंडोत्तोलन के समय, परेड की व्यवस्था, परेड के पूर्वाभ्यास की व्यवस्था, राष्ट्रीय गान, विधि व्यवस्था आदि विषयों पर भी चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही