Search

रामगढ़: उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला गंगा समिति की बैठक

Ramgarh: रामगढ़ में उपविकास आयुक्त रोबिन टोप्पो की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें उन्होंने गंगा समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कामों की जानकारी नोडल पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. असीम कुमार से ली. साथ ही जिले में स्थित भैरवी नदी, दामोदर नदी के जितने भी सहायक नदियां हैं. उनकी साफ-सफाई को लेकर उन्होंने भुवन गंगा ऐप के संबंध में सभी पदाधिकारियों को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जितने भी वाटर ड्रेनिंग या डंपयार्ड है उनकी मैपिंग कर भुवन गंगा ऐप पर अपलोड करना है. जिसको लेकर उन्होंने कार्यपालक अभियंता, पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल, नगर परिषद को कई निर्देश दिए. साथ ही 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर विशेष चर्चा की. बैठक के दौरान जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, कार्यपालक अभियंता पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण पदाधिकारी रामगढ़, नगर परिषद के पदाधिकारी, समिति के सदस्यों सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: बाबा">https://lagatar.in/baba-ramdev-has-set-a-target-of-making-patanjalis-business-rs-1-lakh-crore-in-five-years/">बाबा

रामदेव ने पतंजलि का कारोबार पांच वर्षों में एक लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य तय किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//