Search

 
 
 

21वीं राज्य स्तरीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता में रामगढ़ जिले को तीसरा स्थान

रजरप्पा वुशू एकेडमी के खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड, तीन सिल्वर व दो ब्रांज मेडल जीता. अमन कुमार, ज्ञान गौरव न खुशी कुमारी ने गोल्ड मेडल हासिल किया. वहीं, रानी कुमारी, सौरव कुमार व हर्ष सिंह ने सिल्वर मेडल तथा कृष सिन्हा व प्रीति कुमारी ने ब्रांज मेडल जीता है.
 

Ramgarh : रांची जिले के सिल्ली में आयोजित दो दिवसीय 21वीं झारखंड राज्य जूनियर वुशु प्रतियोगिता में 26 प्वाइंट के साथ रामगढ जिला तीसरे स्थान पर रहा. प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड वुशू एसोसिएशन ने किया था. इसमें रामगढ़ जिला वुशू टीम के 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें रजरप्पा वुशू एकेडमी के खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड, तीन सिल्वर व दो ब्रांज मेडल जीता. अमन कुमार, ज्ञान गौरव न खुशी कुमारी ने गोल्ड मेडल हासिल किया. वहीं, रानी कुमारी, सौरव कुमार व हर्ष सिंह ने सिल्वर मेडल तथा कृष सिन्हा व प्रीति कुमारी ने ब्रांज मेडल जीता है. इन खिलाड़ियों ने विभिन्न किलोग्राम भार में मेडल जीत कर रामगढ़ जिले को ओवरऑल तीसरा स्थान दिलाया.

समापन समारोह में रातू अंचल के सीओ रवि कुमार व जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा कुमारी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया. रजरप्पा वुशू एकेडमी के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर पूरे रामगढ़ जिले में खुशी की लहर है. गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, सीसीएल के जीएम कल्याण जी प्रसाद, सीएसआर अधिकारी आशीष झा, रामगढ़ जिला वुशू एसोसिएशन के सचिव सह कोच गौरीशंकर दांगी, चितरपुर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संज्ञा, एपेक्स स्कूल के निदेशक भागीरथ महतो ने खिलाड़ियों को बधाई दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही