Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : निपुण भारत मिशन के तहत जिलास्तरीय कार्यशाला, बच्चों के शिक्षा पर जोर

Ramgarh :  शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा G 20 अंतर्गत 15 मई से 15 जून तक की अवधि को फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी थीम के रूप में चयनित किया गया है. इस दौरान फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी थीम के तहत देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में टाउन हॉल भवन में फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी थीम के तहत निपुण भारत मिशन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर उपायुक्त एवं अन्य अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-terror-of-prince-gang-speaking-headlong-businessmen-in-panic/">धनबाद

: सिर चढ़कर बोल रहा प्रिंस गैंग का आतंक, दहशत में व्यवसायी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/dddd-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

बच्चों का हो सर्वांगीण विकास- माधवी मिश्रा

मौके पर उपायुक्त माधवी मिश्रा ने नई शिक्षा नीति 2020 के संबंध में विभिन्न जानकारियां देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार कई प्रकार के प्रयास कर रही है. इसी में एक है निपुण भारत मिशन (नेशनल इनीशिएटिव फॉर प्रोफिशिएंसी इन रीडिंग विद अंडरस्टैंडिंग एंड न्यूमैरेसी), जिसके तहत कक्षा 3 अथवा 9 वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए एक ऐसे वातावरण का निर्माण करना जिसमें बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को पर्याप्त रूप से सशक्त किया जा सके. मौके पर उपायुक्त ने निपुण भारत मिशन के तहत जिलास्तरीय कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों को कार्यशाला के दौरान बताई जाने वाली बातों को ध्यान पूर्वक सुनने को कहा. जमीनी स्तर पर बच्चों के विकास की दिशा में कार्य करने की अपील की. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-no-respite-from-heat-expected-for-next-3-days-light-rain-possible-on-11th/">धनबाद

: अगले 3 दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं,  11 को हल्की बारिश संभव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही