Search

 
 
 

रामगढ़ : डिस्ट्रिक्ट ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज ट्रस्ट का किया गया गठन

 
Ramgarh : रामगढ़ में बढ़ते उद्योग-व्यवसाय की जरूरत को देखते हुए एक नई व्यापारिक संस्था रामगढ़ डिस्ट्रिक्ट ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज ट्रस्ट की नींव रखी गई है. जिसके लिए 15 सदस्यों की कार्यकारिणी समिति बनाई गई है. कार्यकारिणी समिति में अमित कुमार सिन्हा, जितेंद्र प्रसाद , विजय मेवाड़ , नंदकिशोर प्रासाद,चार्टर्ड एकाउंटेंट अजीत जायसवाल, डॉ. शरद जैन, मनोज मंडल, राजेश प्रसाद, सर्वेश सिंह, बिमल बुधिया, परमदीप सिंह कालरा, शजानूश, अनमोल कुमार सिंह, बिनोद कुमार साव, मनोज कुमार मंडल व संजय कुमार दांगी शामिल हैं. सोमवार को होटल शिवम इन में आयोजित प्रेस वार्ता में ट्रस्ट के सदस्यों ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस नई व्यापारिक संस्था की प्रतिबद्धता उद्योग- व्यवसाय के हितों की रक्षा के साथ विकास की नई संभावनाओं की तलाश करेगी. मौके पर ट्रस्ट के सदस्य अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि संस्था के गठन का मुख्य उद्देश्य जिला के व्यवसायियों के मान-सम्मान की रक्षा और जिले में उद्योग और व्यवसाय के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध करवाना है. जिले में लंबे समय से एक ऐसे संस्था की जरूरत महसूस की जा रही थी, जो व्यवसायियों के मान-सम्मान की रक्षा करते हुए उनके हित में कार्य कर सके. उन्होंने कहा कि इसी जरूरत को ध्यान में रखकर हम सबों ने सर्वसम्मति से संस्था का गठन किया है. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-three-criminals-arrested-for-looting-with-fake-pistol/">चतरा

: नकली पिस्टल के साथ लूटपाट कर रहे तीन अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही