Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक, विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: बुधवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक हुई. मौकेपर सांसद जयंत सिन्हा, विधायक सुनीता चौधरी, विधायक प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. वहीं विभिन्न पंचायतों के मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे. बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई. इस दौरान सांसद जयंत सिन्हा द्वारा डीएमएफटी के तहत जिले के सभी पंचायतों में योजनाबद्ध तरीके से सामुदायिक भवन निर्मित करने को लेकर चर्चा की. शुरुआती चरण में 40 पंचायतो में सामुदायिक भवन स्थापित करने को लेकर विभिन्न प्रक्रियाएं पूरी करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-twenty-years-imprisonment-to-the-accused-of-raping-a-minor-6/">धनबाद

: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बीस साल की कैद

पीपीटी प्रेजेंटेशन भी दिया गया

न्यास परिषद की बैठक के दौरान डीएमएफटी के माध्यम से जिले में ऑनलाइन ऐसेट रजिस्टर, गैर मजरूआ भूमि को अतिक्रमण से बचाने के उद्देश्य से वायर फेंसिंग, बिजुलिया तालाब रामगढ़ में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने एवं तालाब को पार्क के रूप में विकसित करने, आंगनबाड़ी केंद्रों के जीर्णोद्धार, गैर सरकारी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में संचालित करने सहित अन्य योजनाओं पर चर्चा हुई. इस क्रम में आवश्यक निर्णय दिये गये इसके साथ ही रामगढ़ शहरी क्षेत्र में लोगों के लिए पार्क स्थापित करने पर भी बैठक में चर्चा की गई, इन सबके अलावा बैठक के दौरान विभिन्न योजनाएं जो डीएमएफटी के प्रबंधकीय समिति से अनुमोदित हैं उनके न्यास परिषद से अनुमोदन हेतु योजनाओं पर सांसद, विधायक, उपायुक्त एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा चर्चा के क्रम में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की मांग को सभी के समक्ष रखा. जिले में शिक्षा सुविधा सुदृढ़ करने को लेकर बैठक के दौरान कई संवेदकों के द्वारा विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित पीपीटी प्रेजेंटेशन भी दिया गया. इसे भी पढ़ें-भारत-इंग्लैंड">https://lagatar.in/india-england-test-both-teams-sweated-profusely-before-the-match/">भारत-इंग्लैंड

टेस्ट : मैच से पहले दोनों टीमों ने जमकर बहाया पसीना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही