Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बच्चा चोरी की अफवाहों से न घबराएं, तुरंत पुलिस को दें सूचनाः रामगढ़ एसपी

एसपी अजय कुमार ने कहा है कि किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें और कानून को अपने हाथ में लेने से बचें. यदि किसी व्यक्ति पर बच्चा चोरी करने का संदेह हो, तो तत्काल इसकी सूचना अपने थाना, एसपी कार्यालय या डायल 112 पर दें.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ जिले में फैल रही बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर पुलिस प्रशासन ने लोगों से सतर्क व जागरूक रहने की अपील की है. एसपी अजय कुमार ने कहा है कि किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें और कानून को अपने हाथ में लेने से बचें.

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति पर बच्चा चोरी करने का संदेह हो, तो तत्काल इसकी सूचना अपने थाना, एसपी कार्यालय या डायल 112 पर दें. एसपी ने लोगों से सोशल मीडिया या मौखिक रूप से फैल रही भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है. कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही त्वरित जांच कर कानूनी कदम उठाया जाएगा. उन्होंने लोगों से जिम्मेदारी का परिचय देने व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है.

 



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही