Search

 
 
 

रामगढ़ : दोतल्ला मुखिया ने घर-घर जाकर बांटे तिरंगा समेत 2 खबरें

 
Ramgarh:  बुध बाजार दोतल्ला पंचायत में रविवार को मुखिया सत्यवंती देवी के नेतृत्व में रैली निकाली गई. इस दौरान मुखिया सत्यवंती ने घर-घर जाकर पंचायतवासियों के बीच लगभग 500 तिरंगा झंडा का वितरण किया. मुखिया ने बताया कि झंडा वितरण करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि तमाम घरों में झंडा लहरा कर अमर वीर, स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान एवं श्रद्धांजलि दिया सके. रैली के दौरान घर-घर तिरंगा लगाएंगे, अपने शहीदों का सम्मान बढ़ाएंगे, वंदे मातरम, भारत माता की जय आदि नारे लगाए जा रहे थे. रैली में पूर्व मुखिया लव कुमार महतो, रविकांत सिंह उर्फ बडू, छुवि देवी, शेरोफेना एक्का, रंजू सिंह, मंजू देवी, सेविका प्रेमी सलोनी तिर्की, दयामुनि मुर्मू, आतोषी मुखर्जी, राधा देवी, शकुंतला देवी, श्यामा देवी, करण सिंह, मोनू झा, महेन्द्र सोरेन, अभय करमाली, इशांत कुमार पासवान, दीपक कुमार, विनय उरांव, प्रेम पासवान सहित दर्जनों ग्रामीणों शामिल थे. इसे भी पढ़ें :अशोका">https://lagatar.in/alleged-wrongful-membership-of-workers-in-ashoka-project-citu-protested/">अशोका

परियोजना में गलत तरीके से श्रमिकों की सदस्यता बनाने का आरोप, सीटू ने जताया विरोध
दूसरी खबर

चितरपुर कॉलेज में शैक्षणिक प्रतियोगिता संपन्न

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/13rc_m_235_13082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> Ramgarh:   चितरपुर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम खेलकूद प्रतियोगिता और शैक्षणिक प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया. विजयी प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिव सफीक अनवर और अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. शिक्षकों और प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. संज्ञा ने कहा कि प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्रदान करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन होना चाहिए. ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों में उत्साह बढ़ता है और उनकी प्रतिभा में निखार होता चला जाता है. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. नागेश्वर महतो उपस्थित थे. माैके पर प्रो. मनोज कुमार झा, प्रो. अंजनी करमाली, प्रो. ताराशंकर अग्रवाल, जफरुल हसन खान, रवि कुमार, आशिया आफरिन, पिंटू कुमार, सोनू कुमार, राजेश कुमार, राहुल कुमार, पूनम देवी, कर्मी देवी, आकाश, प्रकाश व विनोद आदि उपस्थिति थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-organized-a-great-blood-donation-camp-for-social-organization-koshish-ssp-prabhat-kumar-advised-to-stay-away-from-drugs/">जमशेदपुर

: सामाजिक संस्था कोशिश का महारक्तदान शिविर आयोजित, एसएसपी प्रभात कुमार ने युवाओं को दी नशे से दूर रहने की सलाह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही