Search

 
 
 

रामगढ़ः एटीएस के DSP को मारी गोली, अमन साहू गिरोह के शूटर को पकड़ने गए थे नीरज कुमार

 
Ranchi: जेल में बंद कुख्यात अपराधी अमन साहू गिरोह के शूटर को पकड़ने गए एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी. घटना रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र स्थित तेरपा में सोमवार की रात हुई. जानकारी के मुताबिक, एटीएस डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम अमन साहू गिरोह से जुड़े शूटर को गिरफ्तार करने गई थी. इस दौरान अपराधियों ने एटीएस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इसमें नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं इस घटना में पतरातू थाना के दारोगा सोनू साव के जांघ में गोली लगी है. जानकारी के मुताबिक नीरज कुमार को पेट में गोली लगी है. गंभीर हालत में उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया है. कई वरीय पुलिस अधिकारी मेडिका पहुंचे हैं. [caption id="attachment_702700" align="alignnone" width="720"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Niraj-Kumar.jpg"

alt="" width="720" height="682" /> तस्वीर- एटीएस डीएसपी नीरज कुमार की फाइल तस्वीर[/caption] [caption id="attachment_702673" align="alignnone" width="1156"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/444-2.jpg"

alt="" width="1156" height="521" /> पतरातू थाना के दारोगा सोनू साव अस्पताल में इलाजरत[/caption] घटना की सूचना पाकर गृह सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी अजय कुमार सिंह, एडीजी अभियान संजय आनंद लाठकर, आईजी अभियान एवी होमकर, एटीएस एसपी सुरेन्द्र कुमार झा, रांची एसएसपी किशोर कौशल समेत कई पुलिस के वरीय अधिकारी मेडिका पहुंचे हैं. इसे पढ़ें- खूंटी">https://lagatar.in/khunti-and-lohardaga-parliamentary-seat-congress-appointed-assembly-wise-co-ordinator/">खूंटी

व लोहरदगा संसदीय सीट : कांग्रेस ने विधानसभा वार को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया

जानें कैसे हुई घटना

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एटीएस को अमन साहू गिरोह के कुछ शूटर्स के पतरातू में होने का लोकेशन मिला था. जिसके बाद डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में एटीएस की एक टीम पतरातू पहुंची थी. एटीएस की टीम ने शूटर को पकड़ लिया था. इतने में उसने फायरिंग कर दी. जिसमें एटीएस डीएसपी नीरज कुमार और दारोगा सोनू साव को गोली लगी है. इसे भी पढ़ें- मणिपुर">https://lagatar.in/protest-against-manipur-violence-jharkhand-christian-youth-associations-human-chain-on-23-july/">मणिपुर

हिंसा का विरोध, 23 जुलाई को झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन का मानव श्रृंखला
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही