Search

 
 
 

रामगढ़ : डीटीओ ने 15 भारी वाहनों से वसूला 4.22 लाख रुपए जुर्माना

 
Ramgarh : रामगढ़ जिले में परिवहन व्यवस्था सुगम बनाने व ओवरलोडिंग रोकने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) मनीषा वत्स के नेतृत्व में गुरुवार व शुक्रवार को वाहन जांच अभियान चालया गया. जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहनों की सघन जांच की गई. इस दौरान भारी वाहनों से कुल 422153 रुपए जुर्माना वसूला गया. डीटीओ ने भारी मालवाहक समेत अन्य वाहनों का आरसी बुक, फिटनेस व प्रदूषण सर्टिफिकेट, वाहन के चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग समेत वाहनों पर लगाए जाने वाले रिफ्लेक्टिव टेप की भी जांच की. दो दिनों में कुल 30 से 35 बड़े वाहनों की जांच की गई. इनमें 15 वाहनों के कागजात अधूरे पाए गए. उन सभी वाहनों से जुर्माना वसूल किया गया. डीटीओ ने बताया कि 15 बड़े वाहनों के पेपर, फिटनेस, टैक्स आदि फेल थे. कुछ ओवरलोड, तो कुछ ओवरहाइट मिले, कुछ पर रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगे थे. जांच के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, डीएल, इंश्योरेंस, ट्रिपल लोडिंग आदि की भी जांच की गई. डीटीओ ने अभिभावकों से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने नहीं देने और जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है उन्हें वाहन चलाते समय सेफ्टी रूल का अनुपालन करने की अपील की. यह भी पढ़ें : बिचौलियों">https://lagatar.in/be-careful-of-middlemen-sell-paddy-only-at-paddy-procurement-center-ramgarh-dc/">बिचौलियों

से रहें सावधान, धान अधिप्राप्ति केंद्र पर ही करें धान की बिक्री- रामगढ़ डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही