Search

 
 
 

रामगढ़ : शीतलहर की वजह से 6 साल के बच्चे नहीं जाएंगे आंगनबाड़ी केंद्र, घर पर ही पहुंचाया जायेगा पोषाहार

 
Ramgarh :  शीतलहर की वजह से 6 साल के बच्चे नहीं जाएंगे आंगनबाड़ी केंद्र, घर पर ही पहुंचाया जायेगा पोषाहार रामगढ़ :जिले में शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए सरकार ने 8 जनवरी तक आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का फैसला किया है. उपायुक्त माधवी मिश्रा ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन 3 से 6 वर्ष तक के बच्चो के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है. साथ ही उपायुक्त ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को उनके क्षेत्रों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को नियमित रूप से पूरक पोषाहार का वितरण सेविका व सहायिकाओं के द्वारा उनके घरों तक जाकर करने का निर्देश दिया है. बता दें कि इस दौरान लाभार्थियों के लिए निर्धारित सभी क्रियाकलाप पूर्व की तरह ही आंगनबाड़ी केंद्रों से संचालित होते रहेंगे. आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका आंगनबाड़ी केंद्रों में उपस्थित रहकर अपने कार्यों का निर्वहन करेंगी. इसे भी पढ़ें– TPC">https://lagatar.in/police-encounter-with-tpc-regional-commander-assav-ganjhu-squad-militants-gathered-to-carry-out-major-incident/">TPC

रिजनल कमांडर आक्रमण गंझू दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़, बड़ी घटना को अंजाम देने जुटे थे उग्रवादी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही