Search

 
 
 

रामगढ़ : विजिबिलिटी कम होने के कारण बोलेरो ने ट्रक में मारी टक्कर, तीन की मौत, तीन की हालत गंभीर

 
Ramgarh :  जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर में आज बुधवार अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां एनएच-23 पर बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी. इस हादसे में दो साल की मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि अन्य लोगों को हल्की-फुल्की चोट आयी है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.

कार से पारसनाथ पहाड़ियों पर घूमने जा रहे थे सभी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामगढ़ के चेतार गांव से 11 लोग कार पर सवार होकर गिरिडीह जिले के पारसनाथ पहाड़ियों पर घूमने जा रहे थे. सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी. जिसके कारण कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी. इस हादसे में रीमा देवी (25 वर्षीय) और प्रशांत कुमार ( पांच वर्षीय) की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि बालो देवी ने रांची रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल बिंदिया देवी, पंकज कुमार और बबिता देवी का इलाज रिम्स में चल रहा है.

हादसे की सूचना पाकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी

रजरप्पा पुलिस थाना के प्रभारी संजय कुमार नायक ने बताया कि कि सड़क हादसे की सूचना पाकर वो घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया.जबकि गंभीर स्थिति में चार घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में रखा गया है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही