Search

 
 
 

रामगढ़ : मणिपुर घटना के विरोध में पीएम व मणिपुर सीएम का पुतला फूंका

 
  •  भाकपा माले व आदिवासी संगठनों ने निकाला विरोध मार्च
  •  फास्ट ट्रैक कोर्ट में दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग
Patratu/Ramgarh :  मणिपुर घटना के विरोध में आज रविवार को भुरकुंडा जनता टाॅकीज के सामने भाकपा माले व आदिवासी संगठनों ने प्रधानमंत्री व मणिपुर के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. इस दौरान मणिपुर सरकार को अविलंब बर्खास्त करने की मांग की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले के सचिव नरेश बड़ाईक ने किया. उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल करा कर इस घटना के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की. (पढ़ें, हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-woman-dies-due-to-lightning-in-katakamsandi/">हजारीबाग

: कटकमसांडी में वज्रपात से महिला की मौत)

पुतला दहन से निकाला गया विरोध मार्च 

पुतला दहन से पूर्व मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुई घटना के विरोध में मतकमा चौक से जनता टाॅकीज तक विरोध मार्च निकाला गया. इस दौरान आक्रोशित आदिवासी महिलाओं ने कहा कि मणिपुर की घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है. सरकार को इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकना चाहिए. वहीं, अन्य लोगों ने कहा कि विभिन्न राज्यों में आदिवासी, दलित व महिलाओं के साथ हो रहे अपराध व अत्याचार को अविलंब बंद हो. इसे भी पढ़ें : CID">https://lagatar.in/cid-handed-over-the-list-of-316-criminals-to-ranchi-police/">CID

ने रांची पुलिस को 316 अपराधियों की लिस्ट सौंपी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही