Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: श्री अग्रसेन स्कूल में ईद मिलन का आयोजन,छोटे बच्चों ने मोहा मन

Ramgarh : श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में मंगलवार को ईद मिलन का आयोजन किया गया. नन्हें-मुन्हें बच्चे पायजामा-कुर्ता, पठानी टोपी, घाघरा-चुनरी पहनकर स्कूल पहुंचे. बच्चों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. इससे पहले नाजिया तौहीद और सोनम खातून ने बच्चों को ईद त्योहार के महत्व के बारे में बताया. इस अवसर पर छोटे बच्चों ने ईद की खुशियों पर आधारित गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया. जबकि लड़के-लड़कियों की टोली ने कव्वाली के माध्यम से ईद की खुशियां बाटीं. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/constable-missing-from-ranchi-police-line-no-clue-found/">रांची

पुलिस लाइन से सिपाही लापता, नहीं मिला कोई सुराग

बच्चों को ईदगाह कहानी से सीख लेने की बात कही

इस मौके पर अपने संदेश में स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि ईद भाईचारा और सौहार्द्र का प्रतीक है. यह गिले-शिकवे भूलकर समाज को एक होने की प्रेरणा देता है. कहा कि हमारे पर्व-त्योहार देश की सभ्यता, संस्कृति व सौहार्द्र को और मजबूत बनाते हैं. प्राचार्य विवेक प्रधान ने प्रेमचंद द्वारा लिखित ईदगाह कहानी का जिक्र करते हुए कहा कि यह कहानी बाल मनोविज्ञान को गहनता से दर्शाती है. एक छोटा सा बालक भी विषम परिस्थितियों में परिपक्व हो जाता है. इंसान को इंसानियत के लिए अपनी इच्छाओं का त्याग करने लिए सदैव तैयार रहना चाहिए, जिससे बेहतर समाज का निर्माण हो सके. ईद मिलन के अंत में बच्चों और शिक्षकों ने सेवई का लुत्फ उठाया. इसे भी पढ़ें -अब">https://lagatar.in/now-trying-to-honey-trap-cp-singh-complaint-lodged-in-lalpur-police-station/">अब

सीपी सिंह को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश, लालपुर थाना में दर्ज करवाई शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही