Search

 
 
 

रामगढ़ : संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की, गिरफ्तार

Ramgarh News : जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों के बीच सीसीएल से सेवानिवृत्त पिता के पैसों से खरीदी गयी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. रविवार सुबह करीब सात बजे छोटा भाई कजरू महतो घर के बाहर खड़ा था. इसी दौरान बड़े भाई लखन महतो ने उस पर फरसे से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी
 
बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की, (प्रतीक चिह्न)
  • पिता के पैसों से खरीदी गयी जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
  • कुजू ओपी क्षेत्र के करमा उचकाहा की घटना

Ramgarh News : रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत करमा उचकाहा गांव में आज रविवार सुबह संपत्ति विवाद को लेकर एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है. यहां बड़े भाई लखन महतो ने अपने छोटे भाई कजरू महतो पर फरसा से हमला कर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

 

मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों के बीच सीसीएल से सेवानिवृत्त पिता के पैसों से खरीदी गयी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. रविवार सुबह करीब सात बजे छोटा भाई कजरू महतो घर के बाहर खड़ा था. इसी दौरान बड़े भाई लखन महतो ने उस पर फरसे से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

 

 सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कुजू ओपी पुलिस सक्रिय हुई. पुलिस अधिकारी अभिनव कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकरकार्रवाई शुरू की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी बड़े भाई लखन महतो को गिरफ्तार कर लिया है.

 

 संपत्ति विवाद ने लिया खूनी रूप

पिता की सेवानिवृत्ति के पैसों से खरीदी गयी जमीन को लेकर भाइयों के बीच चल रहा विवाद आखिरकार जानलेवा साबित हुआ. घटना ने एक बार फिर पारिवारिक संपत्ति विवादों के गंभीर परिणामों को उजागर किया है. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है.

 

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही