Search

 
 
 

रामगढ़ : कुएं में गिरा हाथी, वन विभाग ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर

 
Ramgarh :   गोला प्रखंड के संग्रामपुर हुल्लू गांव में बीती रात कुएं में हाथी गिर गया. वन विभाग ने काफी मशक्कत के बाद हाथी को रेस्कयू कर बाहर निकाला. रेस्कयू के बाद वन विभाग और ग्रामीणों ने मशाल जलाकर हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ दिया.

रात में भागने के दौरान कुएं में गिर गया था हाथी 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Untitled-4-copy-8.jpg"

alt="" width="1280" height="864" /> घटना के संबंध में बताया जाता है कि संग्रामपुर हुल्लु गांव में बीती रात हाथियों का झुंड घुस आया था. जिसके बाद ग्रामीणों ने हाथियों को खदेड़कर भगाया. सभी हाथी भाग गये लेकिन उसमें से एक हाथी भागने के दौरान जमीन से समतल कुएं में जा गिरी. ग्रामीणों ने सुबह घटना की जानकारी वन विभाग और गोला पुलिस को दी. इस खबर के बाद घटनास्थल पर सैंकड़ों की भीड़ इक्ट्ठा हो गयी. मौके पर वन विभाग और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी. जेसीबी मशीन की सहायता से रेस्क्यू कर घंटों बाद उस हाथी को कुएं से बाहर निकाला गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही