Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः चितरपुर में फिर हाथियों का उत्पात, कई घर क्षतिग्रस्त, गांव में दहशत

चितरपुर प्रखंड के धटवाटांड़ गांव में मंगलवार की रात एक बार फिर हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के समय ग्रामीण सोने की तैयारी कर रहे थे. तभी अचानक तेज आवाज सुनकर सभी घबरा गए और शोर मचाने लगे.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड के धटवाटांड़ गांव में मंगलवार की रात एक बार फिर हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के समय ग्रामीण सोने की तैयारी कर रहे थे. तभी अचानक तेज आवाज सुनकर सभी घबरा गए और शोर मचाने लगे. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद हाथियों को रजरप्पा परियोजना के डंपिंग यार्ड की ओर खदेड़ा.


घटना के बाद से गांव में भय का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी हाथियों ने गांव को काफी क्षति पहुंचाई है. पशुओं के लिए चारा लेने गए गांव के एक युवक को जंगली हाथी ने पटक कर मार डाला था. ग्रामीणों ने सरकार व वन विभाग से हाथियों से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही