Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ :  हाथियों ने युवक को कुचलकर मार डाला, एक महीने में यह तीसरी मौत

Advertisement
Advertisement
Ramgarh :   जिले के दुलमी प्रखंड के चटाक गांव में हाथियों के झुंड ने एक युवक को कुचल कर मार डाला. उसकी पहचान चटाक निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि संतोष ओहदार आज सुबह-सुबह अपने खेत की ओर जा रहा था. तभी अचानक हाथियों ने उन पर हमला कर दिया. हाथियों ने युवक को कुचल डाला. जिससे उसकी घटनास्थल पर  ही मौत हो गयी.

वन विभाग ने मृतक के परिजनों को 25 हजार मुआवजा राशि दी

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग और रजरप्पा पुलिस को दी. जिसके बाद वन विभाग की टीम और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. वन विभाग की टीम ने मृतक के परिजनों को 25000 मुआवजा राशि दी. वहीं पुलिस ने शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बीते एक महीने में तीन लोगों की गयी जान

बता दें कि इन दिनों गोला और दुलमी प्रखंड में हाथियों   का झुंड उत्पात मचा रहा है. पिछले एक महीने के अंदर हाथियों के कुचलने से दो लोगों की मौत हो चुकी है. यानी अब तक हाथियों के कुचलने से तीन लोगों की जान चली गयी. हाथियों ने कई घरों को भी तोड़ दिया. किसानों के खेतों में लगे फसलों को भी बर्बाद कर दिया.

वन विभाग से सुरक्षा के लिए कई बार लगा चुके हैं गुहार

मालूम हो कि गोला दुलमी के ग्रामीण अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए वन विभाग से कई बार गुहार लगा चुके हैं. लेकिन वन विभाग ने अभी तक इस पर कुछ नहीं किया. दुलमी प्रखंड के समाजसेवी सुधीर मंगलेश ने वन विभाग से मांग की है कि हाथियों को जल्द से जल्द इन क्षेत्रों से हटाया जाये. सुधीर मंगलेश ने कहा कि इस समस्या के संबंध में वो जिला अधिकारियों से मिलकर बात करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही