Search

 
 
 

रामगढ़ : शत प्रतिशत मतदान पर जोर, ली गई शपथ

 
Ramgarh : जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन ने सोमवार को बड़े स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम के तहत रामगढ़ जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में एक ही दिन में लगभग 70291 बच्चों व अभिवावकों ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली. इस दौरान शिक्षकों सहित अन्य के द्वारा अभिभावकों को आगामी लोकसभा आम निर्वाचन दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करने को लेकर जागरूक किया गया. वहीं सभी मतदाताओं से उनके मतदान के महत्व को समझने एवं आगामी लोकसभा आम निर्वाचन में बिना किसी भय, लोभ अथवा किसी भी चीज के प्रभाव में आए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-three-children-got-burnt-due-to-explosion-of-firecracker-powder-in-kasmar/">बोकारो

: कसमार में पटाखों के बारुद में विस्फोट से तीन बच्चे झुलसे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही