Search

 
 
 

रामगढ़ : 'सीटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ' अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर

 
“सीटी बज गई चलो स्कूल, घर की मस्ती जाओ भूल” गीत की विद्यार्थियों ने रचना की Ramgarh: झारखंड सरकार शिक्षा विभाग का अभियान ``सीटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ`` की सफलता के लिए भुरकुंडा स्थित श्री अग्रसेन स्कूल के विद्यार्थियों ने नई पहल की है. अभियान की सफलता को सशक्त बनाने के लिए स्कूल के बच्चों ने प्रेरक गीत ``सीटी बज गई चलो स्कूल, घर की मस्ती जाओ भूल, गणित-विज्ञान सब पढ़ आएंगे, नवा झारखंड हम बनाएंगे” की रचना की. गीत के लिए खुद से धुन भी तैयार किया. बच्चों ने इस गीत की शानदार प्रस्तुति दी. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-forest-department-took-action-pickup-van-loaded-with-sakhua-boat-seized/">हजारीबाग

: वन विभाग ने की कार्रवाई, सखुआ बोटा लदा पिकअप वैन जब्त

स्कूल में उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

``सीटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ`` का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए इसे बनाया गया है. इस गीत को बनाने वाले बच्चों की टीम में उन्नति सिंह, श्रेया करमाली, डिंपल प्रसाद, कुमारी निभा, काजल कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, अदिति पांडेय, साक्षी कुमारी, रिद्धिमा करमाली, सौम्या कुमारी, पाखी कुमारी, होलिका विधि तिर्की, मौनी कुमारी, नित्या कुमारी, तेजस्वी कुमार, कनिष्क राज, मो हुसैन, अमीन रजा खान, सुजैन रजा शामिल हैं. इस कार्य में संगीत शिक्षिका मम्पी पॉल, साधना सिन्हा, दीपिका तिवारी और सोनम खातून ने बच्चों का सहयोग किया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-tree-in-jharia-police-engaged-in-investigation/">धनबाद

: झरिया में पेड़ पर फंदे से झूलता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही