Search

 
 
 

रामगढ़ : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण पर जोर

 
Ramgarh : पलाश जेएसएलपीएस द्वारा संचालित सभी संकुल संगठनों में गुरुवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सह मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान महिला सशक्तीकरण को लेकर किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई. वहीं संकुल संगठन के सदस्यों द्वारा मतदाता जागरुकता रंगोली, रैली, मतदाता शपथ एवं महिला सभा की गई. इस क्रम में कुजू पश्चिम पंचायत भवन में पुंडी आजीविका महिला संकुल संगठन की महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि जेएसएलपीएस की जिला कार्यक्रम प्रबंधक रीता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. मौके पर मुखिया जय कुमार ओझा, बीपीओ भास्कर महापात्रा, जेडीएलपीएस कर्मचारी अनिल कुमार महतो, विकास उरांव, संकुल संगठन की पदाधिकारी साहिन खान, संदीप केसरी, पिंकी देवी, सरोज हांसदा सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद थीं. कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण, महिला सामाजिक विकास, महिला आजीविका संवर्धन के विषयों पर स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने ‘आपकी कहानी आपकी जुबानी’ सुनाई. ‘डायन कौन है’ विषय पर महिलाओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया. साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रंगोली, पेंटिंग, स्लोगन और लोकगीत प्रतियोगिता में भाग लेकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया. डीपीएम रीता सिंह ने समूह की महिलाओं का मनोबल बढ़ाया. इसे भी पढ़ें : लोबिन">https://lagatar.in/lobins-unjust-journey-jmm-workers-clash-with-each-other-section-144-imposed-in-bhognadih/">लोबिन

की अन्याय यात्राः आपस में भिड़े झामुमो कार्यकर्ता, भोगनाडीह में धारा 144
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही