Search

 
 
 

रामगढ : डीएवी और अग्रसेन स्कूल का सीबीएसई में शानदार प्रदर्शन, स्कूल के विद्यार्थियों में खुशी की लहर

 
Ramgarh : सीबीएसई द्वारा शुक्रवार को 10 वी और 12 वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया. इसमें डीएवी स्कूल बरकाकाना और श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. दसवीं बोर्ड में डीएवी स्कूल बरकाकाना की छात्रा प्रिया दांगी ने 97. 6 प्रतिशत अंक लाई है. वहीं श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा के दसवीं का छात्र यश कुमार ने 96 .6 प्रतिशत लाकर दोनो अपने-अपने स्कूलों में दसवीं की टॉपर बने. 12वीं की साइंस में डीएवी स्कूल बरकाकाना की छात्र प्रियांशु रंजन ने 93.4 प्रतिशत अंक लाया तो श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा के छात्र मानस चौधरी ने साइंस में 92.8 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बने. कॉमर्स में डीएवी स्कूल बरकाकाना की छात्रा श्रुति अग्रवाल ने 98.2 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी श्रुति ने एकाउंट और बीएसटी में 100 में 100 अंक लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया है. अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा के कॉमर्स की छात्रा नंदिता गोस्वामी ने 90% अंक लाकर अपने स्कूल की टॉपर बनी. आर्ट्स में डीएवी स्कूल बरकाकाना की छात्रा मुक्ति मंडल ने 96.8 प्रतिशत अंक लाई है मुक्ति ने पॉलिटिकल साइंस और इतिहास में 100 में 100 अंक लाकर शानदार प्रदर्शन किया है. डीएवी स्कूल बरकाकाना की प्राचार्या सह डीएवी झारखंड जोन डी क्षेत्रीय अधिकारी डॉ उर्मिला सिंह और अग्रसेन स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया दोनों ने अपने-अपने स्कूल के बच्चों की सफलता पर हर्ष जताया. इसे भी पढ़ें- आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-children-of-shane-international-raised-the-flag-in-cbse/">आदित्यपुर

: सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शेन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही