Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : उत्पाद विभाग ने पकड़ी बड़ी मात्रा में शराब समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
अरुणाचल प्रदेश में बिकने वाली शराब जब्त झारखंड के नामी ब्रांड के बोतलों में भरकर बाजार में उतारने की थी तैयारी उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त ने की छापेमारी Ramgarh :  गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को उत्पाद विभाग के सहायक अजय कुमार गोंड के नेतृत्व में छापेमारी की गई. बंदा बाजारटांड़ क्षेत्र में बड़ी मात्रा में शराब को जब्त किया गया. अरुणाचल प्रदेश में बिकने वाली शराब की बोतलें, झारखंड में बिकने वाले नामी ब्रांड की शराब की खाली बोतलें, नकली होलोग्राम, क्यूआर कोड और लेबल आदि जब्त किया गया. इस संबंध में सहायक आयुक्त उत्पाद अजय कुमार गोंड ने बताया कि सस्ती शराब को महंगी शराब की खाली बोतलों में भरकर बाजार में उतारने का कार्य किया जा रहा था. मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/deoghar-looted-for-vacating-the-house-woman-was-humiliated/">देवघर

: घर खाली करने को लेकर लूटपाट, महिला को किया बे-आबरु
दूसरी खबर

मुहर्रम पर बरकाकाना में शानदार अस्त्र-शस्त्र मुकाबला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/30rc_m_216_30072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> Ramgarh :  बरकाकाना में मुहर्रम के मौके पर पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र मुकाबला हुआ. मुकाबले के बाद विजय प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया. अस्त्र-शास्त्र मुकाबले में प्रथम स्थान दयानत मोहल्ला, दुर्गी द्वितीय स्थान घुटुवा तथा तृतीय स्थान चौकीदार मोहल्ला, दुर्गी को प्राप्त हुआ. जबकि अनुशासन पर प्रथम स्थान घुटुवा, द्वितीय स्थान केलहुवा पतरा और तृतीय स्थान पर चौकीदार मोहल्ला दुर्गी को प्राप्त हुआ. इसे भी पढ़ें :यूसीसी">https://lagatar.in/now-tribals-from-all-over-the-country-will-march-to-delhi-against-ucc/">यूसीसी

के खिलाफ अब देश भर के आदिवासी करेंगे दिल्ली चढ़ाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही