Search

 
 
 

रामगढ़ः पतरातू में उत्पाद विभाग का छापा, शराब की खाली बोतलें व लेबल जब्त

टीम ने रामगढ़-रांची की सीमा पर पतरातु थाना क्षेत्र के तालाटांड़ श्मशान रोड के समीप निर्माणाधीन मकान में छापेमारी की. इस दौरान मकान से भारी मात्रा में शराब पैकेजिंग से संबंधित सामग्री बरामद की गई.
 

Ramgarh : रामगढ़ व रांची जिले की उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त छापेमारी की. टीम ने रामगढ़-रांची की सीमा पर पतरातु थाना क्षेत्र के तालाटांड़ श्मशान रोड के समीप निर्माणाधीन मकान में छापेमारी की. इस दौरान मकान से भारी मात्रा में शराब पैकेजिंग से संबंधित सामग्री बरामद की गई.


बरामद सामग्री में विभिन्न ब्रांड की शराब की खाली बोतलें, विभिन्न ब्रांड के लेबल, खाली कार्टून, कार्टून सील करने वाले टेप की पेटी व पंचिंग मशीन शामिल हैं. टीम ने सभी सामग्री जब्त कर धंधे में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी है.

 

ये सामग्री हुई जब्त

 

. Royal Challenge व्हिस्की (180 ml) की खाली बोतलें– 80 पेटी

. Black Dog व्हिस्की (180 ml) की खाली बोतलें– 59 पेटी

. Signature व्हिस्की (180 ml) की खाली बोतलें– 1 पेटी

. Royal Challenge / Black Dog / Imperial Blue के लेबल– 15 बंडल

. बोतलों के ढक्कन– 5 पेटी

. पंचिंग मशीन– 1 नग

. खाली कार्टून– 15 बंडल

. पेटी सील करने का टेप– 4 पेटी

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही