Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: उत्पाद विभाग ने मारा छापा, 2000 केजी जावा महुआ किया जब्त

Ramgarh: उत्पाद विभाग ने सोमवार को छापेमारी कर अवैध महुआ शराब जब्त किया. विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद सुनील कुमार चौधरी के आदेशानुसार उत्पाद बल एवं सशस्त्र गृहरक्षक बल के सहयोग से गोला थाना अंतर्गत कामता गांव में छापा मारा. टीम ने छापामारी कर करीब 3 लीटर विदेशी शराब, 150 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 2000 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया. छापेमारी अभियान के दौरान कामता निवासी गुलशन उर्फ गुजरा साव, जगदम्बा साव, खखुवा उर्फ परेश साव, टिंकू साव, बीतन साव, राजू साव, संतोष साव एवं बाघलता से महेंद्र राम उर्फ़ महेंद्र महतो, जितेन्द्र कुमार उर्फ बोरा पॉकेट आदि के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया. छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से उत्पाद अवर निरीक्षक कांग्रेश कुमार, सिपाही विनय सिंह, कमलेश कुमार, नंदलाल महतो एवं अधीनस्थ सशस्त्र गृहरक्षक के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-dgp-rashmi-shukla-gets-punished-ec-transfers-her-on-congress-complaint/">महाराष्ट्र

 : डीजीपी रश्मि शुक्ला पर गाज गिरी, कांग्रेस की शिकायत पर EC ने ट्रांसफर कर दिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही