Search

 
 
 

रामगढ़ः चितरपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी का विस्तार, 2 उपाध्यक्ष मनोनीत

 
Ramgarh : रामगढ़ जिले के चितरपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर की मौजूदगी में संगठन सृजन के तहत प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया. जीतेंद्र बेदिया व मायल मुखिया फिरोज अंसारी को उपाध्यक्ष बनाया गया. जबकि शशिकांत सिंह, मालती देवी, देवचरण करमाली, गोपाल महतो, रमेश घासी, बालेश्वर राम, इम्तियाज अंसारी, इकबाल हुसैन, फैसल अहमद व आफताब हुसैन महासचिव मनोनीत किये गये. शहजादा अनवर व प्रखंड अध्यक्ष एहसान उल्लाह ने इन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और माल्यार्पण कर सम्मानित किया. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ होते हैं. कार्यकर्ताओं से ही पार्टी की पहचान है. इसलिए एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के कार्य में जुट जाएं. मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष जका उल्लाह, दिनेश महतो, मो. साजिद उर्फ बबलू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : जयराम">https://lagatar.in/jairam-took-aim-why-is-pm-silent-on-repeated-claims-of-donald-bhai/">जयराम

ने साधा निशाना, डोनाल्ड भाई के बार-बार दावे पर चुप क्यों हैं पीएम?
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही