Search

 
 
 

रामगढ़ : डीसी के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, जिला प्रशासन ने लोगो को किया आगाह

 
Ramgarh: रामगढ़ उपायुक्त चंदन कुमार के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने और उससे पैसे की मांग की जा रही है. फर्जी अकाउंट से मैसेज भेजे जाने की सूचना प्राप्त होने के बाद रामगढ़ जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया गया है कि उपायुक्त चंदन कुमार का किसी भी सोशल मीडिया हैंडल पर कोई भी अकाउंट संचालित नहीं है. इसके अतिरिक्त विभिन्न सरकारी कार्यों व आवश्यक सूचना आमजनों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा डीसी रामगढ़ के नाम से आधिकारिक फेसबुक, ट्विटर एवं इंस्टाग्राम पर अकाउंट संचालित किया जाता है. जिला प्रशासन द्वारा संचालित सोशल मीडिया हैंडल से किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह का कोई मैसेज नहीं किया जाता. सभी लोगों से अपील है कि वे किसी भी फर्जी आईडी से कोई भी मैसेज आने पर किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया ना दें. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा फर्जी तरीके से लोगों को गुमराह करने वाले दोषियों को पकड़ने और उन पर कड़ी कार्रवाई करने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-संदेशखाली">https://lagatar.in/journalist-arrested-in-sandeshkhali-gets-bail-from-calcutta-high-court/">संदेशखाली

में गिरफ्तार हुए पत्रकार को कलकत्ता उच्च न्यायालय से मिली जमानत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही