Search

 
 
 

रामगढ़ः सीसीएल रजरप्पा के सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई

जीएम (उत्खनन) एसके सिन्हा ने सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का हिस्सा है. उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कामगारों के बेहतर स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
 

Ramgarh : सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र से इस माह रिटायर हुए कर्मियों को शनिवार को विदाई दी गई. ऑफिसर्स क्लब में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जीएम (उत्खनन) एसके सिन्हा व विशिष्ट अतिथि एसओपी रामानुज कुमार मौजूद थे. जीएम ने सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का हिस्सा है. उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कामगारों के बेहतर स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


सेवानिवृत होने वालों में सिल्वर जुबली अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर निशि कांता होरो, असिस्टेंट फोरमेन रामनाथ राम, टंडेल जमादार बिनोद मिस्त्री, सीनियर ओवरमैन रामेश्वर महतो, क्लर्क प्रयाग केंवट, ऑपरेटर ग्रेड वन टेक नारायण नायक शामिल हैं. समारोह का संचालन सीएसआर पदाधिकारी आशीष झा ने किया. मौके पर सिल्वर जुबली अस्पताल के डॉ विवेक कुमार, यूनियन प्रतिनिधि चंद्रेश्वर सिंह, रवींद्र वर्मा, विशाल कुमार, सीडी सिंह, जगन रविदास, अनिल प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही