Search

 
 
 

रामगढ: किसान प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम, 100 किसान हुए शामिल

 
Ramgarh: कृषि अवधि की शुरुआत को देखते हुए, पीवीयूएनल लिमिटेड ने 23 जून को किसान प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, रामगढ़ के सहयोग से सामुदायिक विकास पहल के तहत था इसमें खेती की आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ ,मृदा ,स्वास्थ्य और उर्वरक के उपयोग पर जोर दिया गया. कार्यक्रम में लगभग 100 किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. कार्यक्रम में 60% से अधिक महिलाएं थीं. कार्यक्रम बालकुदरा गांव में आयोजित किया गया. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mega-loan-distribution-camp-organized-at-sadar-block-headquarters/">चाईबासा

: सदर प्रखंड मुख्यालय में मेगा ऋृण वितरण शिविर का आयोजन

खेती के व्यावसायिक पहलूओं पर चर्चा

वहीं पीवीयूएनल के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की प्रशिक्षण प्रतिभागियों के लिए प्रभावी और समृद्ध साबित होगा. प्रशिक्षण से किसानों को महत्वपूर्ण कौशल प्रदान करने में मदद मिलेगी. नई और आने वाली तकनीक का सही तरीके से उपयोग कैसे करें और खेती के व्यावसायिक पहलूओं पर भी निर्देश दिये गये.  इस तरह के प्रशिक्षण किसानों को न केवल कृषि के मामले में अधिक उत्पादक करने में सहायता करेगी बल्कि उगाई गई फसलों का सही तरीके से लाभ कैसे उठाया जाए इसके प्रति भी किसान जागरूक होंगे.  बता दें कि वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के सहयोग से कृषि विज्ञान केंद्र प्रत्येक जिले में किसानों और ग्रामीण युवाओं के लाभ के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित करते हैं. इसे भी पढ़ें-चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-kcc-mega-camp-organized-in-block-office/">चाकुलिया

: प्रखंड कार्यालय में केसीसी मेगा कैंप आयोजित 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही