Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः वार्ड 20 में फिर गूंजी फातमा खातून की विजय पताका

Ramgarh: रामगढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 में एक बार फिर जनता ने विकास और भरोसे की राजनीति पर मुहर लगाते हुए निवर्तमान पार्षद फातमा खातून को दोबारा अपना प्रतिनिधि चुना है. चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद रविवार को समर्थकों के साथ विजयी जुलूस निकाल कर मतदाताओं का विश्वास जताने पर आभार जताया.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh: रामगढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 में एक बार फिर जनता ने विकास और भरोसे की राजनीति पर मुहर लगाते हुए निवर्तमान पार्षद फातमा खातून को दोबारा अपना प्रतिनिधि चुना है. चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद रविवार को समर्थकों के साथ विजयी जुलूस निकाल कर मतदाताओं का विश्वास जताने पर आभार जताया. 

 

वार्ड पार्षद  को फूल-मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया. घुटूवा मुंडा टोला, केलुवापतरा, नावा घुटूवा, अंबवाटांड, हेहल पूरे क्षेत्र में विजय रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, युवा और बुजुर्ग मतदाता शामिल हुए. 

 

अपनी जीत के बाद फातमा खातून ने भावुक शब्दों में वार्ड की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि वार्ड 20 के प्रत्येक नागरिक की जीत है. उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में जिन विकास योजनाओं की शुरुआत की गई थी, उन्हें और अधिक गति दी जाएगी तथा जो कार्य किसी कारणवश अधूरे रह गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाएगा. 

 

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.  उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें पुनः सेवा का अवसर दिया है, उस भरोसे को कायम रखना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने विपक्षी प्रत्याशी और उनके समर्थकों का भी सम्मान करते हुए कहा कि अब समय चुनावी प्रतिस्पर्धा का नहीं, बल्कि मिलकर वार्ड के समग्र विकास का है. 

मौके पर मंजूर अंसारी, अहमद हुसैन उर्फ बिल्लू, अनवर हुसैन, मन्नान अंसारी, निसार अंसारी, मो शकील उर्फ सोनू, मो जमील उर्फ भीमा, मुमताज अंसारी, फिरोज आलम, कयूम अंसारी, साबिर अंसारी, मो तौफीक, मौलाना सिद्दीकीकुल कादरी, मो इकबाल, मास्टर अशदुल्लाह, संजय करमाली, सरफराज अंसारी, मंजू देवी, सुवंती देवी, आशा देवी, सुमन देवी, तसीरून निशा, अजीमा खातून, सबीला देवी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही