Search

 
 
 

रामगढ़ :  PVUNL के पंद्रह दिवसीय समर कैंप का समापन,जीवन कौशल से अवगत हुए बच्चे

 
Ramgarh  : PVUNL के पंद्रह दिवसीय समर कैंप का समापन रविवार को हो गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि, प्रेम प्रकाश, सीईओ (पीवीयूएन) ने समापन समारोह में कहा कि इस तरह का शिविर निश्चित रूप से पतरातू के बच्चों के सशक्तीकरण को गति देगा. उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान छात्रों को योग, आत्मरक्षा, ललित कला और अन्य जीवन कौशल से अवगत कराया गया. उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए टीम की प्रशंसा की और स्वर्णरेखा महिला समिति और बाल भवन को धन्यवाद दिया. समर कैंप 2022 एनटीपीसी के गर्ल एम्पावरमेंट मिशन के अनुरूप था, जो एक प्रमुख सीएसआर पहल है जिसका उद्देश्य युवा लड़कियों को उनके सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने के लिए सशक्त बनाना है. इस शिविर के लिए आस-पास के गांवों के 65 छात्रों ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें-पाकिस्तान">https://lagatar.in/bjp-raged-on-slogans-in-support-of-pakistan-cp-singh-said-arrest-immediately/">पाकिस्तान

के समर्थन में लगे नारे पर बीजेपी भड़की, सीपी सिंह बोले- तुरंत हो गिरफ्तारी इस अवसर पर मीनू बत्रा, अध्यक्ष (स्वर्णरेखा महिला समिति और बाल भवन) ने युवा प्रतिभाशाली समूह को सफल शिविर का आयोजन करने के लिए सराहना की.समापन समारोह के मुख्य कार्यक्रम में छात्रों द्वारा डिजाइन की गयी कलाकृति की एक प्रदर्शनी और उसके बाद पिछले 15 दिनों की उनकी सीख पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. जिसमें कराटे, योग और कई अन्य नृत्य का प्रदर्शन शामिल है. इस मौके  पर एस के पांडा जीएम (प्रोजेक्ट), बी दास, जीएम (इंजीनियरिंग सर्व ), सिपन गर्ग, सीएफओ , नीरज कुमार रॉय, एचओएचआर सहित स्वर्णरेखा महिला समिति और बाल भवन के छात्रों की प्रशंसा की गयी. सभी छात्रों को स्मृति चिह्न भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही