Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का डीसी ने किया शुभारंभ, 25 फरवरी तक चलेगा अभियान

Ramgarh: झारखंड को फाइलेरिया मुक्त करने की दिशा में सरकार द्वारा संचालित मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम का शुभारंभ डीसी ने किया. दीप प्रज्वलित करने के बाद डीसी माधवी मिश्रा ने फाइलेरिया की दवा खाकर लोगों को इस बीमारी से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि 10 से 25 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में फाइलेरिया व कृमि की दवा खिलाई जायेगी. डीसी ने स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में लोगों से दवा खाने की अपील की. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार सहित अन्य अधिकारियों व कर्मियों ने भी दवा ली. इसे भी पढ़ेंचाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-many-were-selected-for-voting-in-the-election-of-cooperative-bank-limited/">चाईबासा

: सहकारी बैंक लिमिटेड के चुनाव में मतदान के लिए कई का हुआ चयन
इस अभियान के तहत 25 फरवरी तक जिले में 10 लाख से अधिक लोगों को एल्बेंडाजोल व निर्धारित मात्रा में डीईसी की गोली खिलाई जाएगी. स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित किए गए बूथों पर स्वास्थ्य सहियाओं, आंगनवाड़ी सेविका, सहायिकाओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा लोगों को दवा खिलायी गयी. 11 फरवरी से 25 फरवरी तक घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को दवा खिलाने का कार्य किया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी , चिकित्सक सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ेंबहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-mp-representative-distributed-blankets-among-300-needy-4/">बहरागोड़ा

: सांसद प्रतिनिधि ने 300 जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही