Search

 
 
 

रामगढ़ : फाइनेंस एजेंट ने खुद करवाई थी लूट, सहयोगी के साथ धराया

 
Ramgarh : रामगढ़ जिले के बरलांगा थाना क्षेत्र में बीते 20 सितंबर को फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुए लूट की घटना का रामगढ़ पुलिस ने खुलासा कर ल‍िया है. गोला थाना क्षेत्र के बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र डाकागढा में रिवॉल्वर का भय दिखाकर एक लाख 40 हजार की लूट की गई थी. इस मामले में एजेंट नयामुद्दीन अंसारी ने बरलांगा थाने में प्राथिमिकी दर्ज कराई थी. बरलंगा पुलिस घटना के बाद अपराधियों की तलाश में जुट गई. एसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर गठित टीम ने 48 घंटे के अंदर कांड का उद्भेदन कर लिया एवं लुटेरे को गिरफ्तार किया है. लूट किसी और ने नहीं, बल्कि भारत फाइनेंस इन्‍क्‍लूजन कंपनी के एजेंट नयामुद्दीन अंसारी के द्वारा ही कराई गई थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/666-4.jpg"

alt="" width="1131" height="627" /> इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/ed-got-cms-bank-passbook-from-pankaj-mishras-house-10-crores-in-the-accounts-of-pankajs-associates/">ईडी

को पंकज मिश्रा के घर से मिला सीएम का बैंक पासबुक, पंकज के खातों में 10 करोड़ जमा हुए
बताया जाता है कि एजेंट नयामुद्दीन ने गिरिडीह जिला के पीरटांड़ से अपने परिचित लुटेरे को बुलवाकर घटना को अंजाम दिलवाया था. रकम लूट के बाद एजेंट पर ही पुलिस को शक था. पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी. पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर को भी सर्विलांस पर डाल रखा था. इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया. रामगढ़ एसडीपीओ किशोर रजक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि लूट में शामिल गिरिडीह निवासी सद्दाम हुसैन के घर में छापेमारी कर लूट में प्रयुक्‍त बाइक और नगद 7800 रुपया बरामद किया है. साथ ही लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया. इस कांड में शामिल एक अन्य अभियुक्त मेराज अंसारी भागने में सफल रहा. आरोपी नयामुद्दीन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इसे भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/jmm-counts-1000-days-achievements-of-hemant-sarkar/">झामुमो

ने गिनायी हेमंत सरकार की 1000 दिन की उपलब्धियां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही