Search

 
 
 

रामगढ़ : आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज

 
Ramgarh:  चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद से आदर्श आचार संहिता लागू है. दैनिक अखबार में "शादी कार्ड में हुई राजनीति की घुसपैठ" शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी. इसमें कहा गया कि चितरपुर प्रखंड अंतर्गत बड़कीपोना क्षेत्र में रहने वाले पूरण कुशवाहा ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए व्यक्ति विशेष को वोट करने की अपील गृह प्रवेश निमंत्रण कार्ड में अंकित कराया था. आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद लोगों को निमंत्रण कार्ड वितरित किया गया. 27 मार्च 2024 को गृह प्रवेश कार्य संपन्न हो गया. मामले में संज्ञान लेते हुए रामगढ़ जिला प्रशासन ने पूरण कुशवाहा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है. आईपीसी- 860 की धारा 188 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 ए के तहत प्राथमिक दर्ज की गयी है. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-dc-meeting-with-chamber-of-commerce-appeal-for-cooperation-in-voting/">रामगढ़

: चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ डीसी की बैठक, मतदान में सहयोग की अपील
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही