Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जिले के लोहार टोला स्थित होलिका दहन मैदान में रविवार देर रात लगभग 12:30 बजे तीन झोपड़ीनुमा दुकानों में आग लग गई. शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और सभी दुकानों को पूरी तरह जलाकर राख कर दिया.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh :  जिले के लोहार टोला स्थित होलिका दहन मैदान में रविवार देर रात लगभग 12:30 बजे तीन झोपड़ीनुमा दुकानों में आग लग गई. ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग में सभी दुकानों को पूरी तरह जलाकर राख कर दिया. 

 

जानकारी के अनुसार, रात में दो पशु लड़ते-लड़ते ट्रांसफार्मर के पोल से टकरा गए, जिससे चिंगारी निकलकर दुकानों तक पहुंच गई और आग लग गई. आग ने ट्रांसफार्मर में भी फैलना शुरू कर दिया. 

 

स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा ट्रांसफार्मर फटने से बड़ा हादसा हो सकता था. 

 

बता दें कि लोहार टोला सहित रामगढ़ के अधिकांश ट्रांसफार्मर के नीचे लोग झोपड़ीनुमा दुकानें स्थापित हैं. इन स्थानों पर दिनभर भीड़-भाड़ रहती हैं. ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. प्रशासन को ऐसे जोखिम वाले स्थानों से दुकानों को हटाने की सख्त जरूरत है.

 

रामगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही