Search

 
 
 

रामगढ़: वज्रपात से मिथेन गैस में लगी आग, लपटें देख दहशत में लोग

 
Ramgarh:  वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के लईयो करमाली टोला में लगातार मिथेन गैस का रिसाव हो रहा है. इसके कारण यहां के ग्रामीण दहशत में हैं. बता दें कि लईयो करमाली टोला में एक किसान की खेत में लगे बोरिंग से मिथेन गैस का रिसाव होने लगा. किसान का कहना है कि बोरिंग के दौरान रह-रह कर बोरवेल से पानी के फव्वारे और गैस निकल रहे हैं. जानकारी देने के बाद भी सीसीएल प्रबंधन की ओर से गैस रिसाव रोकने की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई. वहीं शनिवार को हल्की बारिश के दौरान बिजली कड़कने से बोरिंग पाइप से निकल रहे मिथेन गैस में आचानक आग पकड़ ली. आग की लपटों से पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई. ग्रामीणों को डर सता रही है कि मिथेन गैस के कारण कोई बड़ी अनहोनी ना हो जाए. पूरे क्षेत्र के लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं. इसे भी पढ़ें-बेरमो">https://lagatar.in/bermo-abhinandan-yatra-in-honor-of-president-draupadi-murmu/">बेरमो

: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के सम्मान में अभिनंदन यात्रा, मांदर की थाप पर झूमे ग्रामीण

कई दिनों से हो रहा गैस का रिसाव

बता दें कि सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से मिथेन गैस का रिसाव हो रहा है, लेकिन रिसाव को रोकने के लिए सीसीएल या जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई भी पहल नहीं की गई है. इसे लेकर ग्रामीणों में खासा रोष देखने को मिल रहा है. ग्रामीण बताते हैं कि लईयों के आसपास जगहों पर होल से मीथेन गैस का रिसाव होता रहता है. लेकिन बार-बार सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नही की जा रही है. इसे भी पढ़ें-सिंगल">https://lagatar.in/single-use-plastic-no-action-will-be-taken-on-any-item-other-than-the-banned-19-items/">सिंगल

यूज प्लास्टिक : प्रतिबंधित 19 वस्तुओं के अलावा अन्य किसी भी वस्तु पर कोई कार्रवाई नहीं होगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही