Search

रामगढ़: कोयला व्यवसायी गजानन प्रसाद के घर पर व सौदा बाजार में  फायरिंग

Ramgarh: अपराधियों ने रामगढ़ के बड़े कोयला कारोबारी गजानन प्रसाद के घर पर बुधवार की रात फायरिंग की. गजानन प्रसाद का घर पतरातू थाना क्षेत्र के सरिया टोला में है. फायरिंग करने के बाद अपराधी सौंदा बस्ती होते हुए फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंची ने गोलियों का खोखा बरामद किया है.
 
फायरिंग की घटना के बाद घटनास्थल पर आम लोग व पुलिस.

Ramgarh: अपराधियों ने रामगढ़ के बड़े कोयला कारोबारी गजानन प्रसाद के घर पर बुधवार की रात फायरिंग की. गजानन प्रसाद का घर पतरातू थाना क्षेत्र के सरिया टोला में है. फायरिंग करने के बाद अपराधी सौंदा बस्ती होते हुए फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंची ने गोलियों का खोखा बरामद किया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधियों ने कुल 9 राउंड फायरिंग की. हालांकि अपराधियों की गोली किसी को नहीं लगी है. अपराधियों ने सिर्फ गजानन प्रसाद के घर पर ही फायरिंग नहीं की, बल्कि सौंदा बस्ती चौक और एक दुकान के पास भी फायरिंग की है.

उल्लेखनीय है कि गजानन प्रसाद पहले से अपराधियों के निशाने पर हैं. इससे पहले भी उन पर अपराधियों ने भुरकुंडा बाजार में फायरिंग की थी. उस घटना के वक्त वह अपने कार पर सवार थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही