Search

 
 
 

रामगढ़ : चितरपुर उप डाकघर में खोला गया पहला महिला सम्मान बचत पत्र खाता

 
Ramgarh : आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर महिला सम्मान बचत पत्र की शुरूआत 1 अप्रैल से हुई है. रामगढ़ में पहला महिला सम्मान बचत पत्र खाता चितरपुर में शिवानी कुमारी, पिता दीपक कुमार जायसवाल, सिकनी निवासी का खोला गया. भारत सरकार द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र के माध्यम से 7.5 प्रतिशत की निश्चित ब्याज दर पर 2 वर्ष की अवधि के लिए महिलाओं या लड़कियों के नाम पर 2 लाख रूपए तक की जमा सुविधा प्राप्त की जाएगी. यह खाता 31मार्च 2025 के बाद नही खुलेगी. इसे भी पढ़ें :राष्ट्रपति">https://lagatar.in/president-draupadi-murmu-flew-in-sukhoi-30-fighter-aircraft-2/">राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई 30 लड़ाकू विमान से भरी उड़ान

योजना का लाभ उठाएं महिला- डाक सहायक

डाक सहायक रविशंकर राय ने कहा कि महिलाओ की सम्मान में सरकार ने महिला सम्मान बचत पत्र खाता खुलवा रही है . महिला सम्मान बचत पत्र बहुत ही अच्छी योजना है. महिलाओं को इसका लाभ उठाना चाहिए. ज्यादा से ज्यादा महिलाएं अपनी नजदीकी डाकघर में पहुंच खाता खुलवाएं. जिला में पहला महिला सम्मान बचत पत्र रामगढ़ के चितरपुर उपडाकघर में खोला गया है. बालिका को खाता खुलवाने पर डाक विभाग परिवार द्वारा सम्मानित भी किया है. इस मौके पर डाक सहायक रविशंकर राय, प्रवीण कुमार नायक, विशेश्वर पासवान, दीपक कुमार जायसवाल, सुनील कुमार, शशि कुमार समेत अन्य डाक विभाग के कर्मचारी और डाक विभाग के ग्राहक उपस्थित थे. सभी ने शिवानी कुमारी और उसके अभिभावक दीपक कुमार जायसवाल को बधाई दी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-farewell-given-to-the-teacher-awarded-with-presidents-award-with-moist-eyes/">आदित्यपुर

: राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका को नम आंखों से दी गई विदाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही