Search

 
 
 

रामगढ़ : डीसी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, शांतिपूर्वक रामनवमी मनाने की अपील

 
Ramgarh: रामनवमी के शांति व सौहार्द्रपूर्ण आयोजन के मद्देनजर उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मार्च कर रहे हैं. पर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सोमवार की शाम चितरपुर, दुलमी एवं माण्डू प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों तथा मंगलवार की सुबह रामगढ़ शहर अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने एवं कोई भी अफवाह सामने आने पर त्वरित इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देने की अपील की. वहीं उन्होंने पर्व की शुभकामनाएं देते हुये सभी को लोकसभा आम निर्वाचन के तहत प्रभावी आदर्श आचार संहिता की तरफ ध्यान आकृष्ट किया एवं पर्व के दौरान किसी भी हालत में किसी भी तरह का कोई भी राजनीतिक प्रचार प्रसार का कार्य न होने देने का निर्देश दिया. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह नजारत उप समाहर्ता संबंधित थाना प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-संभावित">https://lagatar.in/seeing-possible-defeat-modi-team-came-down-on-religion-supriyo/">संभावित

”हार” को देखते हुए मोदी टीम उतर आयी ”धर्म” पर : सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही