Search

 
 
 

रामगढ़ : मृतक के परिजन के घर पहुंचायी गयी खाद्य सामग्री

 
गिरिडीह सांसद और रामगढ़ विधायक के निर्देश पर पार्षद एवं मुखिया ने शोक संतप्त परिजनों को खाद्य सामग्री प्रदान किया Ramgarh : रामगढ़ प्रखंड के दोहाकातु गांव में स्व. रूपू महतो के घर पहुंचकर पार्षद डीएम महतो और मुखिया कलावती देवी ने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिया. उन्हें खाद्य सामग्री मुहैया कराया गया. इस बाबत गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने रामगढ़ जिला परिषद सदस्य धनेश्वर महतो उर्फ डीएम और मुखिया कलावती देवी को निर्देश दिया था. मौके पर डीएम महतो ने बताया कि मृतक के परिजन के घर जाकर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया है. साथ ही अन्य हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया. मुखिया ने कहा कि पूरा आजसू परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है. उन्होंने बताया की राशन के रूप में चावल, आटा, नमक, दाल, तेल सहित अन्य सामग्री परिजनों को दिया गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-exercise-to-stop-the-movement-of-the-villagers-of-saranda-intensifies-tripartite-talks-may-take-place/">किरीबुरू

: सारंडा के ग्रामीणों के आंदोलन को रोकने की कवायद तेज, हो सकती है त्रिपक्षीय वार्ता
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही