Ramgarh : रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होली व रमजान को देखते हुए जिले में विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान शहर के होटलों व मिठाई दुकानों में जांच की गई. टीम ने रामगढ़ के सुभाष चौक स्थित शालीमार स्वीट्स, प्रिया स्वीट्स, पूनम स्वीट्स सहित कई होटलों व मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया. दुकानदारों को पर्व के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी गई.
निरीक्षण के क्रम में होटलों व मिठाई दुकानों से थपेड़ा, पनीर, बूंदी लड्डू, खोया बर्फी व खोया के नमूने लिए गए, जिसे जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया. अन्य खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए. जांच टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह, रामनाथ प्रसाद, लुकेश रवानी व अन्य शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment