Search

 
 
 

रामगढ़ : मानवाधिकार संगठन के मेडिकल सेल का गठन, सुरेन्द्र बने प्रदेश संयोजक

 
प्रभु शंकर सिंह को मिला प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी Ramgarh: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के चैयरमेन और ब्रांड एंबेसडर मोहित नवानी, राष्ट्रीय महासचिव राज कुमार राज, राष्ट्रीय संयोजक अजय मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक तिवारी की उपस्थिति में संगठन के मेडिकल सेल का गठन किया गया. झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम ने सुरेन्द्र कुमार पांडेय को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के मेडिकल सेल का प्रदेश संयोजक पद पर मनोनीत किया है. वहीं प्रभु शंकर सिंह को प्रदेश सचिव बनाया गया है. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-pds-dealer-attempted-to-rape-a-girl-who-had-gone-to-get-ration-arrested/">बोकारो

: राशन लेने गई बच्ची के साथ पीडीएस डीलर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

जरूरतमंदों की सेवा पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने दिया जोर

दोनों पदाधिकारियों ने अपने मनोनयन पर कहा कि संगठन ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है. निश्चित रुप से उस पर खड़ा उतरने की कोशिश करूंगा. गरीब, असहाय और जरुरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा. साथ ही मानवाधिकार की रक्षा और अपराध नियंत्रण पर अंकुश के लिए सम्बंधित विभाग से सम्पर्क कर समस्याओं का निदान किया जायेगा. दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर कुलदीप सोनी,राज सिन्हा, प्रभात सिन्हा, मनोज राम, अमित कुमार, अनिल नायक, धीरज कुमार दास, अजय पासवान, सुरेन्द्र पाण्डेय, सुधीर मोदी, सोनू कुमार, शम्भू कुमार, राज कुमार रवानी, शंकर कालिंदी, गुड्डू कुमार समेत कई लोगों ने बधाई दी है. इसे भी पढ़ें-नीतीश">https://lagatar.in/nitish-government-wins-trust-vote-opposition-walks-out-of-house/">नीतीश

कुमार ने विश्वास मत हासिल किया, विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही