Search

 
 
 

रामगढ़ : डीएवी बरकाकाना में विद्यार्थी परिषद का गठन

 
Ramgarh: रामगढ़ जिला के डीएवी बरकाकाना में बुधवार को नए विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया. इस क्रम में किशन अग्रवाल को हेड ब्वॉय व हेड गर्ल तानीया महतो को चुना गया. ओवर ऑल सीसीए कप्तान जयश्री राय एवं ओवर ऑल स्पोर्ट्स कप्तान के रूप में सौम्या सिंह को चयनित किया गया. वहीं, द्रोण सदन में कप्तान प्रांजल भारती, उपकप्तान तेजस आर्या व दिव्या को बनाया गया. अगस्त्य सदन में कप्तान भार्गवी झा, उपकप्तान की जिम्मेदारी ओम कुमार पांडेय व शगुन कुमारी को मिली. वशिष्ठ सदन में कप्तान एशानी, उपकप्तान सौर्य प्रताप सिंह व जोहा फारूक बनीं. परशुराम सदन में कप्तान शांभवी पाठक, उपकप्तान के रूप में मधुसूदन व अर्पणा का चयन हुआ. इस अवसर पर प्राचार्या सह क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. उर्मिला सिंह ने समस्त चयनित बच्चों को आर्शिवाद देते हुए कहा कि सिर्फ अधिकार के लिए ही नहीं , बल्कि कर्तव्य के प्रति जागरूकता भी बहुत जरूरी है. इसे भी पढ़ें: किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-young-man-who-came-on-a-bicycle-had-killed-the-girl-the-police-got-many-clues/">किरीबुरू

: साइकिल से आये युवक ने की थी युवती की हत्या, पुलिस को मिले कई सुराग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही