Search

 
 
 

रामगढ़: पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद के एस्कॉर्ट वाहन को बोलेरो ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार को पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद के काफिले के साथ एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. छत्तरमांडू इलाके के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने मंत्री को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की गाड़ी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि उसमें सवार सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं.
 

Ramgarh : झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार को पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद के काफिले के साथ एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. छत्तरमांडू इलाके के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने मंत्री को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की गाड़ी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि उसमें सवार सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं. 

 

कैसे हुआ हादसा

 

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद रांची से अपना सरकारी कार्य निपटाकर अपने आवास की ओर लौट रहे थे. उनके काफिले में सबसे आगे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी में सब-इंस्पेक्टर विकास कुमार सहित चार अन्य पुलिस जवान सवार थे. 

जैसे ही काफिला छत्तरमांडू इलाके के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई और पुलिस एस्कॉर्ट वाहन को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि एस्कॉर्ट वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. 

 

पुलिसकर्मी सुरक्षित, लगी हल्की चोटें

 

घटना के समय पूर्व मंत्री का वाहन एस्कॉर्ट गाड़ी के पीछे चल रहा था, जिसके कारण वे पूरी तरह सुरक्षित रहे. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग और काफिले में शामिल अन्य सुरक्षाकर्मी तुरंत बचाव कार्य में जुट गए. 


एस्कॉर्ट वाहन में सवार सब-इंस्पेक्टर और पुलिस जवानों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही