Search

 
 
 

रामगढ़: पूर्व विधायक प्रत्याशी जनता दरबार में सुनेंगे लोगों की समस्याएं

 
Ramgarh: आम नागरिकों की परेशानी को देखते हुए रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी धनंजय कुमार पुटूस ने जनता दरबार लगाने की घोषणा की. धनंजय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी. बताया कि हर सप्ताह रविवार को प्रातः 11:00 से रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय के निकट पुराने सदर अस्पताल के सामने स्थित उनके कार्यालय में जनता दरबार लगाया जाएगा. जिसमें लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा. धनंजय ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही है कि आम नागरिकों और सरकार में दूरी काफी बढ़ गई है. जिसका नतीजा है कि आम जनता को उनकी छोटी से छोटी सरकारी कामों को करवाने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिसका फायदा दलाल किस्म के लोग उठा रहे हैं. इस जनता दरबार में आम नागरिक के द्वारा लाई जाने वाली उनकी समस्याओं को संबंधित विभाग एवं पदाधिकारी तक पहुंचाने का काम किया जाएगा. साथ ही उसका समाधान करवाने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की आम नागरिकों को अपना काम करवाने व सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी दफ्तरों और दलालों का बेमतलब चक्कर लगाना ना पड़े. इसे भी पढ़ें – यूरोपीय">https://lagatar.in/pm-modi-holds-delegation-level-talks-with-european-commission-president-ursula-von-der-leyen/">यूरोपीय

आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ पीएम मोदी ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही