Search

 
 
 

रामगढ़ः डिमरा में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास

सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता में शामिल है. यह स्वास्थ्य उपकेंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के डिमरा गांव में सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास किया. स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण केंद्र सरकार की 15वीं वित्त योजना के तहत किया जाएगा. शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों व बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया.

 

अपने संबोधन में राजीव जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता में शामिल है. यह स्वास्थ्य उपकेंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इसके निर्माण से ग्रामीणों को प्राथमिक चिकित्सा, टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाएं पास में ही उपलब्ध हो सकेंगी. 

 

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अमित महतो, मुखिया प्रभाष प्रकाश सिंह, पंसस शुभद्रा देवी, युवा नेता सुभाष कोटवार, सूरज वर्मा, किशोर महतो सहित अन्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली और सभी ने इस पहल का स्वागत किया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही