Ramgarh : एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और दो के साथ छेड़छाड़ करने वाले चार आरोपियों को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी अजय कुमार के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की है. गिरफ्तार अपराधियों में साजन गोसाई, अमित कुमार साहनी, प्रवीण कुमार और राजा कुमार सिंह शामिल है. एसपी ने आज शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी. एसपी ने बताया कि बीते 21 जुलाई को तीन नाबालिग कबाड़ी चुनने के लिए घर से निकली थी. कबाड़ी चुनते-चुनते तीनों सीसीएल वर्क शॉप के पीछे पहुंच गयीं. वहां बरकाकाना आजाद बस्ती के चार लड़के पहले से मौजूद थे. चारों लड़कों ने नाबालिगों को लोहे के स्क्रैप दिलवाने का प्रलोभन दिया और उन्हें करीब 10 से 12 फीट दीवार फंदवाकर वर्क शॉप के अंदर ले गये. एक लड़के ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. वहीं तीन लड़कों ने अन्य दो नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की. इस संदर्भ में पतरातू (बरकाकाना) थाना में कांड संख्या 211/2024 दर्ज किया गया. [wpse_comments_template]
रामगढ़ : नाबालिग के साथ दुष्कर्म और अन्य दो के साथ छेड़छाड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment